आज का राशिफल: व्यावसायिक योजना सफल होगी, पुराने मित्रों से भेंट होगी

आज का राशिफल: व्यावसायिक योजना सफल होगी, पुराने मित्रों से भेंट होगी

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल नवमी शुक्रवार, ईस्वी 22 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मेष राशि पर रात्रि 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ: रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग है।

कर्क: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में भी वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रभाव में भी वृद्धि के योग हैं।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं या संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृश्चिक: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा का पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार या संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सफल होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

मकर: व्यावसायिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होने की संभावना है।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *