आज का राशिफल: रिश्तों में मधुरता आएगी, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है

आज का राशिफल: रिश्तों में मधुरता आएगी, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण प्रतिपदा शुक्रवार, ईस्वी 29 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर रात्रि 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा में मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। मन विचलित रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक मामलों में उदासीन न रहें। झगड़ा- विवाद की आशंका है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। कार्य सफल होंगे।

तुला: शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी समुद्र तटवर्तीय स्थान की यात्रा होने की संभावना है।

वृश्चिक: भागदौड़ रहेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

मकर: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी से भी सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद के मामले में अधूरे कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *