आज का राशिफल : प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

आज का राशिफल : प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल द्वादशी सोमवार, ईस्वी 25 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर मध्याह्न 13 बजकर 02 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मिथुन- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कर्क- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

सिंह- सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कन्या- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों या प्रियजनों से भेंट होने की संभावना है।

तुला- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

धनु- निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना हितकर नहीं होगा।

मकर- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनए यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

कुंभ- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मीन- किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *