आज नए लोगों से मुलाकात होगी, कोई नई जानकारी मिल सकती है, जानें आज का राशिफल

आज नए लोगों से मुलाकात होगी, कोई नई जानकारी मिल सकती है, जानें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज शक संवत् 1941 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा सोमवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 09 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

राहुकाल प्रातः 08 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

पूर्णिमा तिथि रात्रि 23 बजकर 18 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

मेष- जरूरी काम पूरे होंगे। कामकाज में सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनी हुई है। लेन देन और निवेश के मामले में थोड़ा सोच विचार करें। आज कोई नई जानकारी मिल सकती है।

वृष- आज आत्म​विश्वास से भरे रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में आप सफल रहेंगे। 

मिथुन- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। काम करने की क्षमता बढ़ेगी। करीबी सहयोगी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।  

कर्क- दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत से पहले सोच विचार कर लें। इससे आपको फायदा होगा।

सिंह- नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों की मदद मिलेगी। आज का दिन अपने संपर्क बढ़ाने के लिए अच्छा है। दूसरों के सामने आसानी से अपनी बात रख सकेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएंगे। 

कन्या- किसी बड़े विवाद में फंस सकते है। किसी भी नए काम की शुरूआत से पहले सावधानी बरतें। लोग आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कॅरियर में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

तुला- नए काम की शुरुआत या योजना बन सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। जीवनसाथी या रिश्तेदारों के लिए समय निकालना पड़ सकता है। अपनी गलतियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- धैर्य की कमी से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी काम की अति न करें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की नई योजना बन सकती है। सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

धनु- दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। आज कई मामलों में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में सहयोग और समझौते से आगे बढ़ेंगे। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में महत्वूपर्ण सौदे हो सकते हैं।

मकर- कई समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। काम को लगातार करने से सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मामलों के कारण तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ- दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कामकाज के मामलों में बदलाव हो सकता है। कई नए​ विचारों पर काम करेंगे। काम को लेकर नई योजना बना सकते हैं। निजी जीवन मे शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन- किसी भी काम को न ही टालें तो बेहतर है। नौकरीपेशा लोग काम में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यावहारिक रहेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। ​परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *