ऐसा रहने वाला है आज का दिन, जानें अपने राशिफल के बारे में..

ऐसा रहने वाला है आज का दिन, जानें अपने राशिफल के बारे में..

08 जनवरी 2020, शक संवत् 1941 पौष शुक्ल त्रियोदशी बुधवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर ​है। पं हरीश शर्मा के अनुसार आज राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट से 13 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा और दिशा शूल उत्तर में रहने के साथ अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा।

त्रियोदशी तिथि रात्रि 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

शुक्ल योग रात्रि 21 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

कौलव करण मध्याह्न 16 बजकर 06 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

चौघड़िया आज का शुभ समय
लाभ 07 बजकर 15 मिनिट से 08 बजकर 33 मिनिट तक
अमृत 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

चंद्रमा वृषभ राशि में रात्रि 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगा फिर मिथुन राशि में संचार करेगा।

मेष- आज का दिन मेष राषि वालों के ​लिए अच्छा रहेगा। शत्रु भी आज मित्रवत व्यवहार करेंगे। कार्यालय में सहयोगियों से सहयोग मिलेगा एवं उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोई खोई वस्तु आज आपको मिल सकती है।

वृषभ- भूमि, भवन, मीडिया, फिल्म क्षेत्र में निवेश करने से आज लाभ के संकेत हैं, महिला मित्रों से लाभ मिल सकता है, ध्यान रहे आपकी इमेज सही रहे, आप पर गलत आरोप लग सकते हैं।

मिथुन- आज सवास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जीवन साथी की ओर से आज शुभ समाचार मिल सकते हैं, आज मन अशांत रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क- शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज अच्छा समय है। विदेश यात्राओं के योग बन रहे हैं। आज नए लोग संपर्क में आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज सावधान रहें।

सिंह- आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज संतान मान बढ़ाने वाला काम करेगी। परिजनों के साथ आज अच्छा दिन बीतेगा। आज ज्यादा समय मौन धारण करें।

कन्या- आज आपके विशेष सम्मान के योग बन रहे हैं, कही से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, झगड़े एवं विवाद से बचे, स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है, खान पान का ध्यान रखें।

तुला- उच्च शिक्षा के लिए संतान के विदेश योग हैं। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से व्यापार में लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक- आज मानसिक तनाव न लें। प्रातःकाल का समय ठीक नही है। मित्रों के साथ बाहर प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव होगा, मन शांत रखें।

धनु- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ कोई साझेदारी ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मकर- पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होने की उम्मीद है। आपके विदेश यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आज का काम आपको भविष्य में तरक्की देगा।

कुंभ- आज व्यर्थ के तनाव से बचें। किसी पर भी गुस्सा न करें। खान पान के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ वाहन खरीदने के योग हैं।

मीन- आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में लाभ होने की संभावना है। आज किसी की आलोचना या बहस से बचें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *