नौकरी को लेकर आज मन में चिन्ता रह सकती है, ये न दें आज उधार..

नौकरी को लेकर आज मन में चिन्ता रह सकती है, ये न दें आज उधार..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की​ तिथि चैत्र कृष्ण द्वादशी शुक्रवार, तारीख 20 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष- कार्यालय में काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। विरोधी पराजित होंगे। कानूनी मामलों में आसानी होगी। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। निजी कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नयी योजनाओं का शुभारम्भ होगा। लोगों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। लापरवाही से गाड़ी न चलायें। ऊर्जा की कमी महसूस होगी।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मन में कार्यों से आशंका रहेगी। किसी के सामने लाचार न बनें। सम्पत्ति के मामलों में चिन्ता रहेगी। पेट में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

कर्क- आज दिन आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपसी विवादों में न पड़ें। नये वस्त्रों की प्राप्ति होगी। बुरी खबर मिलने से मन दु:खी होगा। मकान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज नशे से बचें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। दूसरों के दुःख में उनके सहयोगी बनेंगे। प्रतिभा का भरपूर लाभ उठायेंगे। किसी उत्सव के विषय में चर्चा होगी।

कन्या- थोडा सम्भलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपके विरुद्ध गलत बातें प्रचारित की जा सकती हैं। जीवनशैली में सुधार करने का प्रयास करें। अहंकार को बढ़ने न दें।

तुला- आजीविका में अपेक्षित बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। राजनीतिक लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। आपकी सूझबूझ की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक- कार्यों में अनावश्यक विलंब से मन अप्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों से बहस से बचें। गैर जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं। बायीं आंख में दर्द की तकलीफ हो सकती है। अपेक्षित आय की प्राप्ति नहीं होगी।

धनु- साथी की भावनाओं को समझेंगे और उन्हें महत्व देंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे। शीघ्र परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख और आय में बढ़ोतरी होगी।

मकर- कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। यात्राओं का आज लाभ मिलेगा। सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलेगा।

कुंभ- तकनीक से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। लोगों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। अपने रहन-सहन और जीवनशैली में बदलाव न करें।

मीन- उधार देने से बचना होगा। पैसे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। सहकर्मियों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। नौकरी को लेकर मन में चिन्ता रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *