Aaj ka Rashifal: शरीर के किसी भाग में तकलीफ रह सकती है, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे

Aaj ka Rashifal: शरीर के किसी भाग में तकलीफ रह सकती है, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण द्वितिया/तृतीया सोमवार, ईस्वी 01 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कन्या राशि पर मध्याह्न 16 बजकर 30 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष— कामकाज में लापरवाही न करें। परिवार का वातावरण शान्त रहेगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। लापरवाही का सामना करना पड़ेगा। कोई करीबी व्यक्ति अपमान कर सकता है।

वृषभ— धैर्य और सहनशीलता से काम करेंगे। दिन सुख-शान्ति से बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। वरिष्ठजनों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।

मिथुन— आर्थिक मामलों में समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज टालना बेहतर होगा। असंयमित और क्रोधी व्यवहार के कारण लोगों नाराज हो सकते हैं।

कर्क— लोग आपके मुरीद रहेंगे। व्यापार में शानदार प्रगति होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का निपटारा होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

सिंह— परिवार में किसी विषय में सहमती बनानी पड़ेगी। काफी समय से किये प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। घर में बहुत सारा खर्चा करना पड़ सकता है। नये निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या— उच्च पदाधिकारियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। बिगड़े रिश्तों को सुधारने का आज अच्छा दिन है। परिवार को आज काफी समय देंगे।

तुला— जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पडेगा। कार्यों में अड़चने महसूस होंगी। जॉब में भी तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

वृश्चिक— जीवनसाथी के साथ शॉपिंग में जा सकते हैं। काम के सिलसिले में की गयी यात्रा सफलता प्रदायक होगी। पढ़ाई में आज मन लगेगा। बॉस के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

धनु— लोगों के विषय में नयी बातें सुनने को मिलेगी। नये कार्य करने में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों की सलाह मानने से बचें। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे।

मकर— मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। विवाह की चर्चा होने की सम्भावना है। अपनी भावुकता में नियंत्रण रखें। काम के सिलसिले में कोई नयी योजना बनेगी। धन खर्च होगा।

कुम्भ— भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ सकती है। इनोवेटिव आइडियाज आयेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शरीर के किसी भाग में तकलीफ रहेगी।

मीन— कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कोई पुरस्कार मिल सकता है। आज अपने आप को वक्त दें। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *