स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें, विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन में व्यस्त रहेगा

स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें, विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन में व्यस्त रहेगा

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण त्रियोदशी शनिवार, तारीख 21 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष: जमीन खरीदने की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। रोजगार के प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें।

वृष: विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नए-नए विचार मन में आएंगे।

मिथुन: स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

कर्क: मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम न लें।

सिंह: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

कन्या: रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जोखिम न लें। व्यापार अच्छा चलेगा।

तुला: आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।

वृश्चिक: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

धनु: आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारी में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर: प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

कुंभ: मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, गृहिणियां सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

मीन: स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। राजभय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *