राहुकाल में रहें सतर्क, जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे : पं. ​​हरीश शर्मा

राहुकाल में रहें सतर्क, जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे : पं. ​​हरीश शर्मा

पंडित हरीश शर्मा के अनुसार शक संवत् 1941 माघ कृष्ण नवमी शनिवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 18 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपका मन काफी चंचल रहेगा, प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा है, फिर भी मन को ठीक रखे और सचेत रहे, अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन: मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से आपको भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

कर्क: मन में खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह: उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

कन्या : दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों के दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

तुला: बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होंगे, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। खर्च ज्यादा करेंगे। बड़े निर्णय के लिए समय अनुकूल नही।

धनु: मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।

मकर: यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। धन लाभ का योग है।

कुंभ: वैचारिक रूप से सुलझाव रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर होगा। यात्रा-प्रवास हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है। मन शांत रहेगा। संतान की संबंधी चिंता रहेगी।

मीन: परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज को लेकर सावधानी रखें। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपके मानहानि का कारण बने।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

नवमी तिथि रात्रि 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।

स्वाति नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।

धृति योग मध्याह्म 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत शूल योग रहेगा।

तैतिल करण मध्याह्म 16 बजकर 46 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 08 बजकर 33 मिनिट से 09 बजकर 53 मिनिट तक
लाभ 13 बजकर 50 मिनट से 15 बजकर 10 मिनट तक।
अमृत 15 बजकर 10 मिनट से 16 बजकर 29 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *