स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी, न्यायालय संबंधित मामले सुलझ सकते हैं..

स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी, न्यायालय संबंधित मामले सुलझ सकते हैं..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण दशमी बुधवार विक्रम संवत् 2076, तारीख 18 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। बड़े व्यापारिक निर्णय लेने का दिन है।

वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। मित्रों शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। मन अशांत रहने के कारण बेचैनी और भारीपन रह सकता है। व्यापार में कार्यभार व मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।

सिंह: नए मित्रों से नए लोगों से भेंट होगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग हैं।

कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बीतेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। न्यायालय संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।

तुला: धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मित्र के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों हेतु समय अच्छा है। नौकरी पेशा में उन्नति के योग हैं।

वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियां आपको आज दु:खी करेंगी। पारिवारिक लोगों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

धनु: धन संबंधित परेशानी दूर होगी। नए व्यक्ति से परिचय व्यापार में फायदा पहुंचाएगा। कागजात संभाल कर रखें, अनजान व्यक्तियों पर विश्वास न करें।

मकर: लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत।

कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। मन में उत्साह रहने से कार्य प्रगति होगी।

मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *