आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन..!

आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन..!

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा बता रहे ​हैं आज का राशिफल और तिथि शक संवत् 1941 माघ कृष्ण एकादशी सोमवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 20 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख के योग हैं।

वृष: आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी।

मिथुन: आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। स्फूर्ति और उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क: नकारात्मकता व्यवहार पर हावी न हो इस बात का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। 

सिंह: पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से बहस हो सकती है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। आज मानहानि के योग बन रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति में संयम रखें और सोच-समझकर बोलें। 

कन्या: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगी। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। 

तुला: गुणों का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। 

वृश्चिक: स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। अनजाना भय महसूस कर सकते हैं। किसी न किसी बात से चिंता रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। 

धनु: नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। 

मकर: वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रह सकती हैं। 

कुंभ: शारीरिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

मीन: आर्थिक योजना में और निवेश में ध्यान देने की जरूरत है। एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

एकादशी तिथि रात्रि 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

अनुराधा नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 30 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

गण्ड योग प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

बव करण मध्याह्म 14 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

अमृत 07 बजकर 14 मिनिट से 08 बजकर 33 मिनिट तक
शुभ 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 11 मिनट से 16 बजकर 30 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *