जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, बता रहे ​​हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, बता रहे ​​हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी शुक्रवार, ईस्वी 28 अगस्त 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

भाद्रपद (अगस्त) माह 2020 के पर्व एवं त्यौहार

  • भाद्रपद शुक्ल एकादशी शनिवार 29 अगस्त 2020- परिवर्तिनी एकादशी। झलझुलानी एकादशी व्रत।
  • भाद्रपद शुक्ल त्रियोदशी रविवार 30 अगस्त 2020- प्रदोष व्रत।
  • भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी सोमवार 31 अगस्त 2020- ओणम/थिरुवोणम थिरुवोणम, श्री गणपति विसर्जन।

मेष- किसी की छोटी बात भी आपको दु:खी कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन फलदायी है। संपत्ति संबंधित कार्य को आज के लिए टाल दें।

वृषभ- उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अति उत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें।

मिथुन- धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्य में सफल रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कोर्ट-कचहरी में सफलता का योग नहीं है। इसे बाहर सुलझाने का प्रयास करें। दिन इसमें अहम हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

सिंह- क्रोध पर संयम रखें और वाद- विवाद को टालें। अधिक खर्च की संभावना है। इसलिए जेब का ध्यान रखें। स्त्री पक्ष से बचकर रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या- यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

तुला- नौकरी में पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक- लक्ष्यों को आप हासिल करने में कामयाब रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में शारीरिक थकान, आलस्य अनुभव करेंगे। व्यवसाय के लिए दिन चुनौती पूर्ण है। अनावश्यक खर्च होगा।

धनु- काम में अड़चन की आशंका है। गहरे पानी से दूर रहें। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद की आशंका है। धन और कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आज इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मकर- दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है व्यापार बढ़ेगा और लाभ के संकेत हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नये वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ- यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को कोई अच्छा समाचार अपने कार्य को लेकर मिल सकता है। धन का व्यय होगा।

मीन- धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। स्वभाव में संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *