Aaj ka Rashifal: पुरानी बातों को भूल वर्तमान से समझौता करें, स्वविवेक से निर्णय लें

Aaj ka Rashifal: पुरानी बातों को भूल वर्तमान से समझौता करें, स्वविवेक से निर्णय लें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण अमावस्या गुरुवार, ईस्वी 10 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

अमावस्या तिथि रात्रि 00 बजकर 37 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

चंद्रमा मकर राशि पर रात्रि 02 बजकर 11 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष : कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व शांत रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें। 

वृषभ :  पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निरर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।

मिथुन : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है।   

कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।   

सिंह : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। 

कन्या : सम्पत्ति खरीद की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। 

तुला : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। 
  
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा। कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  
 
धनु : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं निखारने का प्रयत्न करें। दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। 

मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमा याचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों  द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।

कुंभ : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।

मीन: पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *