आज अपने विचारों को संतुलित रखें, बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ही कोई कार्य करें..

आज अपने विचारों को संतुलित रखें, बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ही कोई कार्य करें..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण नवमी मंगलवार विक्रम संवत् 2076, तारीख 17 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 30 मिनट से 17 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: परिवार में सुख सहयोग बढ़ेगा तथा अतिथि सत्कार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है | व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है | कानूनी मुद्दों में आपके पक्ष से तनाव समाप्त होगा |

वृषभ: कार्य में भागदौड़ व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | आज आपकी घूमने-फिरने व मनोरंजन में रुचि बढ़ सकती है | लेकिन आज आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाएं अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है |

मिथुन: व्यावसायिक कार्यों में प्रगति हो सकती है | किसी नए कार्य के संबंध में अनुबंध प्राप्त हो सकता है | मित्रों व स्वजनों का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा | कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें तथा धन व्यय पर नियंत्रण रखें |

कर्क: अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है | आज आपको परिवारिक सहयोग नहीं मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं पारिवारिक संतुलन बनाए रखें | कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें |

सिंह: कार्य की सफलता के लिए प्रयास करते रहें, निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी | व्यापार संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है | जीवनसाथी की बातों को अनदेखा न करें, स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें |

कन्या: अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं तथा वित्तीय स्थिति में भी सुधार हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, झगड़ने से बचें क्योंकि इससे आपके हितों को ही नुकसान पहुंचेगा | धन व समय का सदुपयोग करें |

तुला: व्यवसायिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आज धन अधिक व्यय हो सकता है | पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में समर्थ होंगे लेकिन आप किसी से झूठे वादे न करें | आप अपने सेहत के प्रति सचेत रहें |

वृश्चिक: वाणी की अनुकूलता को बनाए रखें अन्यथा किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है | विचारों में अस्थिरता रहने के कारण निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे | किसी भी प्रकार के लेन देन को करने से बचें |

धनु: दिन आपके लिए लाभकारी है | व्यावसायिक परेशानियों से भी राहत मिल सकती है | व्यवसाय और नौकरी में भी लाभ प्राप्त होगा | आज आप परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।

मकर: कार्य क्षेत्र में आज आपका वर्चस्व बढ़ सकता है | कार्यालय में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहने के कारण आपकी पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं | विवादों को सुलझाने में भी सफल रहेंगे |

कुंभ: कार्य क्षेत्र में कुछ फेरबदल करने से व्यवसायिक परिस्थितियों में सुधार होगा तथा धन संबंधी समस्या का भी समाधान मिल सकता है | किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें यही आपके लिए बेहतर रहेगा |

मीन: आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों के संबंध में गोपनीयता बनाए रखें, बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ही कार्य करें | अपने विचारों को संतुलित रखें तथा आलस्य व निष्क्रियता को बढ़ने न दें |

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *