अभिज्ञ आनंद: कोरोना को लेकर 14 साल के इस ज्योतिषी की भविष्यवाणी सही निकली

अभिज्ञ आनंद: कोरोना को लेकर 14 साल के इस ज्योतिषी की भविष्यवाणी सही निकली

– अब कोरोना के समाप्त होने की तारीख बताई.

इन दिनों कोरोना corona की महामारी के बीच एक 14 वर्षीय बाल ज्योतिषी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इसने कोरोना को लेकर करीब 7 महीने पहले एक भविष्यवाणी करी थी। जो अब पूरी तरह से सटीक बैठती जा रही है। वहीं उसने इस महामारी के खत्म होने का समय भी बता दिया है। साथ ही बचने के उपाय भी। आखिर कौन है ये बाल ज्योतिषी और किसलिए इतनी चर्चा में बना हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं…

कौन है ये भविष्यविद् :

इस भारतीय बाल ज्योतिषी का नाम है ‘अभिज्ञ आनंद।’ 2006 में कर्नाटक के श्रीरंगपटना में जन्म हुआ। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। परिवार में माता-पिता के साथ एक छोटी बहन ‘अभिधेया’ abhidheya anand है। जो अभिज्ञ की तरह ही बनना चाहती है, लेकिन उसे ज्योतिष की जगह आयुर्वेद और संगीत पसंद है। पिता को छोड़ पूरा परिवार यूट्यूबर है। ​

अभिज्ञ की मां ने 30 जुलाई 2012 को यूट्यूब पर एक चैनल बनाया था। जिसका नाम है ‘कॅनसाइंस’ (Conscience)। इसका अर्थ होता है अन्त:चेतना, अन्त:करण यानि सद्विवेक। चैनल पर कुल विडियोज की संख्या है 765, जिन पर वर्तमान में करीब 3 करोड 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुल सब्सक्राइबर्स की बात करें तो ये संख्या अब 60 लाख हो चुकी है। इनमें 1 लाख पि​छले 4 घंटे के भीतर ही जुड़े हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

इस चैनल पर अभिज्ञ abhigya anand की मां होमस्कूलिंग के विडियोज बनाती हैं। वहीं उनकी बहन आयुर्वेद, संगीत एवं भगवद गीता पर विडियोज बनाती हैं। इनमें कभी कभी उनके पिता भी शामिल हो जाते हैं। लेकिन इस चैनल के स्टार बनकर निकले विलक्षण प्रतिभा के धनी अभिज्ञ आनंद। 7 साल की उम्र में ही उसने भगवद गीता का इतना ज्ञान अर्जित कर लिया था, कि उसके द्वारा बोले गए श्लोकों की डीवीडी बाजार में मिलने लग गई थी। ​

अभिज्ञ अक्सर वास्तुशास्त्र, अष्टांगहृदयम्, एस्ट्रोलॉजी-ज्योतिष, वैदिक माइक्रोबायलॉजी विषयों पर विडियोज बनाते हैं। एक जानकारी के अनुसार अभिज्ञ ने अपनी विलक्षणता के आधार पर बहुत कम उम्र में ही आयुर्वेदिक माइक्रोबायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा की उपाधि कर ली। बता दें कि अभिज्ञ महत्वपूर्ण ग्रह संरक्षण एवं चंद्र ज्यामिती के आधार खगोलीय गणना कर आने वाले समय में बदलावों की भविष्यवाणी करते हैं।

किसलिए चर्चा में है :

दुनिया इन दिनों कोरोना की वैश्विक महामारी से पीड़ित है। इसी आपदा की भविष्यवाणी अभिज्ञ ने अपने यूट्यूब पर 22 अगस्त 2019 को कर दी थी। लेकिन उस समय लोगों ने उसकी इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। जैसे ही समय बीता और वर्तमान में कोरोना का संकट आया, तो उसने अपने विडियो के माध्यम से लोगों को पुन: याद दिलाया।

अब पूरी दुनिया उसके इस विडियो को लाखों बार देख और सुन चुकी है। उसकी इस भविष्यवाणी की वजह से उसके चैनल पर पिछले 4 घंटे के भीतर ही 1 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

साथ ही उसने करीब एक सप्ताह पहले अपने एक विडियो में लोगों को राहत की खबर सुनाई। जिसमें उसने कहा है कि अगले माह 29 मई से अंतरिक्ष में ग्रहों के योग बदल जाएंगे। इसी तारीख से कोरोना की विदाई भी इस दुनिया से शुरू हो जाएगी। वहीं सितंबर माह में इससे आखिरी मौत होगी। उसके बाद यह दुनिया से स्वत: ही खत्म हो जाएगा।

भविष्यवाणी के महत्वपूर्ण अंश :

14 वर्षीय अभिज्ञ ने 22 अगस्त 2019 को यूट्यूब पर पोस्ट किए विडियो में कहा ​था कि वह एक विशेष सूचना (prediction on corona) देने वाला है। दुर्भाग्यवश यह वर्ष 2019 एक ऐसा विकृत यानि खतरनाक वर्ष है। जिसकी वजह से इस वर्ष का नाम ही विकारी है। क्योंकि यह वर्ष सबसे घनघोर शनिवार से शुरू हुआ है। जून से अ​गस्त और नवंबर से अप्रैल 2020 तक कई घटनाएं होंगी। उसने कहा कि इससे पहले जो उसने कहा था वह भी सच साबित हुआ है। और वह अब फिर से चेतावनी देता है कि दुनिया के लिए आगे ​का समय बहुत कठिन है।

इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि ज्योतिषशास्त्र निश्चित रूप से सत्य और महान है। इसी के आधार पर उसने कहा कि —

  • नवंबर से संकट का प्रारंभ होगा।
  • ठीक 4 नवंबर से सोने के भाव ​बढ़ जाएंगे।
  • 21 नवंबर से चांदी के भाव आसमान छूने लगेंगे और शेयर बाजार थरथर कांपेगा।
  • दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 का समय पूरी दुनिया के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। क्योंकि धार्मिकता नीचे आ जाएगी।
  • विशेष रूप से जनवरी 2020 में पृथ्वी खतरनाक हानिकारक कालसर्पयोग से प्रभावित होगी।
  • ठीक इसी समय ईरान-अमेरिका और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की भी संभावना है।
  • 24 जनवरी 2020 को शनि स्वयं अपनी राशि में स्थानांतरित होगा।
  • सूर्य के साथ संयुक्त होने से बहुत कंपन्न, आर्थिक कंपन्न और सरकार में भी कंपन्न होने की संभावना है।
  • विश्वयुद्ध 3 जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
  • 31 मार्च 2020 मंगलवार शाम 4.30 बजे मंगल और शनि एक शक्तिशाली गृहयुद्ध में प्रवेश करेंगे। जिसमें दुनिया को गिरा देने वाली घटनाएं होंगी।
  • सोने-चांदी, पैट्रोल, प्राकृतिक गैस आदि की कीमतों में तेजी से वृद्धि होगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं की कीमतों में गिरावट आएगी। अर्थव्यवस्था लडखड़ा जाएगी।
  • तेल से संपन्न देशों पर युद्ध छिड़ जाएगा।
  • हवाईजहाज एवं वाहन उद्योग नष्ट होगा। चूंकि धनुष राशि में योग चल रहा होगा।
  • भारत, उत्तर कोरिया, चीन, वियतनाम, जापानी संघ, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, कश्मीर, यूसए पर आर्थिक आक्रमण और नैसर्गिक दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे।
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *