आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2021: आज के दिन क्रोध पर रखें नियंत्रण, रिश्तों में आ सकता है तनाव

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2021: आज के दिन क्रोध पर रखें नियंत्रण, रिश्तों में आ सकता है तनाव

Horoscope Today 11 October 2021 Aaj ka Rashifal. आज 18 अक्टूबर 2021 अश्विन शुक्ल त्रियोदशी सोमवार दैनिक राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 अश्विन शुक्ल त्रियोदशी सोमवार, ईस्वी 18 अक्टूबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

त्रियोदशी तिथि सायं 18 बजकर 09 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

19 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के व्रत-त्योहार

19 अक्टूबर 2021- शरद पूर्णिमा
24 अक्टूबर 2021- करवा चौथ
28 अक्टूबर 2021- अहोई अष्टमी

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: धार्मिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका संबंधी कार्य पूरे होंगे।

तुला: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है। लोगों से मधुर संबंध बनेंगे।

नोट : यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *