World Food Day 2021: दुनिया में गंभीर होती जा रही खाद्य समस्या को लेकर क्या है कल की चिंता?

World Food Day 2021: दुनिया में गंभीर होती जा रही खाद्य समस्या को लेकर क्या है कल की चिंता?

संसार में भूख की समस्या से निपटने एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हर साल 16 अक्टूबर को ‘विश्व खाद्य दिवस’ World Food day के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के स्थापना दिवस को चुना गया। बता दें कि खाद्य दिवस के अवसर पर दुनिया के बेहतरीन खाने को प्रोत्साहित किया जाता है।

जब पहली बार मनाया गया

हंगरी के पूर्व कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ. पाल रोमानी ने सन 1979 में विश्व खाद्य दिवस को मनाने का एक प्रस्ताव दिया था। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना वाले दिन को ​चुना गया। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 में ही हो चुकी थी। बहरहाल आज इसे करीब 150 से भी अधिक देशों में मनाया जाता है।

क्या है इस बार की थीम

यूं तो हर साल मनाए जाने वाले इस दिवस की थीम कृषि के आसपास ही होती है, लेकिन इस बार समस्या की गंभीरता को देख​ते हुए थीम में आने वाले कल की फिक्र पर जोर दिया गया है। चूंकि आज खाद्य सुरक्षा एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में इस साल की थीम ‘सेहतमंद कल के लिए अभी खाना सुरक्षित रखें’ ( Save Food now for a healty tomorrow) रखी गई है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *