राशिफल: इस राशि के जातक अपने घर में करें वास्तु के अनुरूप परिवर्तन, लाभ मिलेगा

राशिफल: इस राशि के जातक अपने घर में करें वास्तु के अनुरूप परिवर्तन, लाभ मिलेगा

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण तृतीय रविवार, ईस्वी 04 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। कुछ प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृषभ: आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

मिथुन: अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

कर्क: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।

सिंह: व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कन्या: सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला: जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। मित्र के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। जिन नये लोगों से संपर्क बनेगा, वाहन सुख संभव है।

धनु: अपने लिए मदद मांगनी पड़ता सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

मकर: जिनका सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कुम्भ: स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। निवेश से लाभ होगा।

मीन: समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *