आज का राशिफल 11 सितंबर 2021: आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो! इनसे बचें

आज का राशिफल 11 सितंबर 2021: आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो! इनसे बचें

Horoscope Today 11 September 2021 Aaj ka Rashifal. आज 11 सितंबर 2021 श्रावण शुक्ल सप्तमी, रविवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद शुक्ल पंचमी शनिवार, ईस्वी 11 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

11 सितंबर से 15 सितंबर तक के व्रत-त्योहार

11 सितंबर, शनिवार- ऋषि पञ्चमी
12 सितंबर, रविवार- स्कन्द षष्ठी
13 सितंबर, सोमवार- ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
14 सितंबर, मंगलवार- राधा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
15 सितंबर, बुधवार- विश्वेश्वरैया जयन्ती, अभियन्ता दिवस

मेष: किसी पड़ोसी या निकट के व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: आर्थिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधा भी आएगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी लंबित कार्य के पूर्ण होने से संतुष्टि मिलेगी।

कन्या: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुख की अनुभूति होगी। यात्रा की स्थिति बन सकती है, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग है, किंतु तनाव रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में सामान्य सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। पारिवारिक समस्या रहेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *