आज का राशिफल 30 अगस्त 2021: आज इन्हें किसी महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से मिल सकता है तनाव

आज का राशिफल 30 अगस्त 2021: आज इन्हें किसी महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से मिल सकता है तनाव

Horoscope Today 30 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 30 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल सप्तमी, रविवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद कृष्ण अष्टमी सोमवार, ईस्वी 30 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामना

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा के समय सतर्कता बरतें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक महिला के कारण कलह की स्थिति भी आ सकती है।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगा।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *