Aaj ka Rashifal: विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, दुश्मनों से सावधान रहें

Aaj ka Rashifal: विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, दुश्मनों से सावधान रहें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल द्वितिया सोमवार, ईस्वी 15 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मीन राशि पर प्रातः 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

वृषभ- माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

मिथुन- कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

कर्क- धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला मित्र से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह- कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा करेंगे।

कन्या- दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

तुला- मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। बिजनेस सामान्य रहेगा।

वृश्चिक- कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। किसी महिला से मुलाकात होगी। जो आगे जातक की साथी बन सकती है।

धनु- व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए यही से आय का साधन मिलेगा।  आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

मकर- मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

कुंभ- रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

मीन- शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय चल रहा है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *