आज का राशिफल: नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं, घर में खुशी का माहौल बनेगा

आज का राशिफल: नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं, घर में खुशी का माहौल बनेगा

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल सप्तमी शनिवार, ईस्वी 21 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मकर राशि पर रात्रि 22 बजकर 26 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज किसी को उधार देने से बचें। किसी नये काम की शुरुआत आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है। माता-पिता की अनुमति के बिना कोई काम न करें। साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा।

वृषभ: गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन शुभ है। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए आज विदेश जा सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं।

कर्क: व्यवसाय क्षेत्र में आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा।

सिंह: परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

कन्या: पारिवारिक जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छी अवधि है।

तुला: काम बनाने का अवसर है। शत्रु से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक: तरोताजा महसूस करेंगे। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा।

धनु: व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। नए कारोबार के सौदों को अंतिम रूप देने के लिए अवधि अनुकूल है। प्रेम संबंध के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।

मकर: कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ: ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

मीन: नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *