आज का राशिफल: नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन का योग बन रहा है, स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

आज का राशिफल: नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन का योग बन रहा है, स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

Aaj ka Rashifal : ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल द्वादशी गुरुवार, ईस्वी 26 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 19 बजकर 20 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

वृषभ: विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य का प्रयोग करें।

मिथुन: पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाएं। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: कोर्ट के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

सिंह: किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला: निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। अधिकारी कार्य की सरहाना करेंगे। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक: दिन शुभ रहेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु: घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

मकर: आज कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ: दिन शुभ रहेगा। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन: व्यापार में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *