Aaj ka Rashifal: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा, नई योजना बनेगी

Aaj ka Rashifal: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा, नई योजना बनेगी

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल पूर्णिमा शनिवार, ईस्वी 27 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके बिजनेस का और विस्तार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रहे।

वृषभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। भागदौड़ भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग हैं। मस्तिष्क को एकाग्रचित रखें। व्यापार वृद्धि और धन वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कर्क: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: आर्थिक तरक्की होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शुभ समाचार के योग हैं।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। नई योजना बनेगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। शांति का वातावरण रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *