Horoscope Today 24 March 2021: लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा, वाहन चलाने में सावधानी बरतें

Horoscope Today 24 March 2021: लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा, वाहन चलाने में सावधानी बरतें

Daily Horoscope 24 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल दशमी बुधवार, ईस्वी 24 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष- मानसिक तनाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें।

वृषभ- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें।

मिथुन- सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। सुखद सूचनाएं मिलेंगी। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क- मेहनत सफल होगी। दूसरों की मदद करेंगे। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों के साथ खरीदारी का आनंद लेंगे।

सिंह- भाई का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से शांति प्राप्त होगी। बैंक से संबंधित कार्य बिना विलम्ब पूर्ण होंगे। पिछला दिया गया धन प्राप्त होगा।

कन्या- नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

तुला- अनुबंध सोच-समझकर करें। बेवजह ज्यादा कार्य लेने से बचें। अपनी क्षमता के अनुरूप ही कार्य लें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मुश्किलें दूर होंगी। परिवार के बड़ों की सलाह अवश्य मानें। व्यवसाय में प्रगति होगी। भूमि में निवेश करना फलदायक रहेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु- अटके कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष के कार्य सुगमता से पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बाहरी संपर्कों से लाभ पाएंगे। यात्रा के योग बनेंगे। शत्रु को हानि होगी।

मकर- कार्यक्षेत्र में तनाव से बाहर रहना जरूरी होगा। स्वयं में आत्मविश्वास बनायें रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें।

कुंभ- बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में धन के लेन-देन में सावधानी रखें। बाहरी व्यक्ति पर विश्वास ना करें। तनाव रहेगा। निवेश संबंधित कार्य टाल दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मीन- आय में वृद्धि होगी। व्यापार में दूसरों पर अतिविश्वास हानि पहुंचा सकता है। अनुबंध सोच-समझकर करें। बैंक संबंधित कार्य समय से पूर्ण होंगे। पुराने मित्र से मिलना होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *