Aaj ka Rashifal: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा

Aaj ka Rashifal: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज ​की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण त्रयोदशी मंगलवार, ईस्वी 09 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा धनु राशि पर रात्रि 20 बजकर 30 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- परिवार के उत्साह को आप और बढ़ाने में सफल होंगे। मित्रों में चर्चा में रहेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

वृषभ- आत्म संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।

मिथुन- परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। सबके साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। मन-बुद्धि को बल मिलेगा। उत्साह और जोश बढ़ेगा। संकीर्णता और पूर्वाग्रह से बचें।

कर्क- अनुकूलन और सहजता नवीन प्रयोगों और विचारों को बढ़ाएंगे। अनोखी कोशिशों में सफल रहेंगे। साहस एवं अनुशासन बढ़ेगा। पहल करने में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- परिस्थितियों से बेहतर तालमेल रख पाए तो निश्चित उम्मीद से अच्छा कर पाएंगे। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिजनों की सलाह और सहयोग का सम्मान करें।

कन्या- क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

तुला-आशा-निराश के भाव मन में रहेंगे। संपत्ति के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग है।

वृश्चिक- संतान से सुखद समाचार मिलेगा। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार संभव है। व्यापार में वृद्धि के योग है।

धनु-राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्क जुड़ेंगे, लोगो से संपर्क होगा।

मकर- सहजता से कार्यगति बेहतर बनाए रखें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बाधाएं स्वतः दूर होती जाएंगी। गरिमा एवं गोपनीयता का ख्याल रखें। अपने सहयोगी रहेंगे।

कुंभ- निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। समझौतेवादी प्रवृत्ति रहेगी। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

मीन- मेहनत महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। आंशिक चूक भी लाभ प्रभावित कर सकती है। खर्च पर ध्यान दें। अफवाहों एवं अतार्किक प्रलोभनों से दूर रहें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *