Aaj ka Rashifal: शिक्षा क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

Aaj ka Rashifal: शिक्षा क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल सप्तमी गुरुवार, ईस्वी 18 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान पक्ष में सफलता मिलेगी।

वृषभ: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। खान पान का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। दैनिक रोजी-रोटी की दिशा में सफलता मिलेगी। सृजन एवं निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पेट में दिक्कत आ सकती है।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक यात्रा एवं मीटिंग सफल रहेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु: रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको व्यापार में लाभ के योग हैं। नोकारीपेशा लोगो को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर: पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से रिश्तों में सुधार आएगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक समस्या आ सकती है।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *