मानसा ने पहना मिस इंडिया 2020 का ताज, जानें कौन हैं मानसा की आदर्श?

मानसा ने पहना मिस इंडिया 2020 का ताज, जानें कौन हैं मानसा की आदर्श?

Femina Miss India 2020. फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब 23 साल की मानसा वाराणसी Manasa Varanasi ने कल रात अपने नाम कर लिया। 10 फरवरी को मुंबई के एक होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। vlcc femina miss india 2020 के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर टॉप 3 विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। जिसमें मानसा के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। अब सोशल मीडिया पर मानसा को जमकर सर्च किया जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली मानसा कौन हैं?

कौन हैं मानसा?

बता दें कि 23 वर्षीय मानसा का जन्म तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ। मानसा ने वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई की है और वर्तमान में वह फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मानसा को खिताबें पढ़ने का बहुत शौक है। वहीं बचपन में मानसा बेहद शर्मीली हुआ करती थीं। संगीत की शौकीन मानसा भरतनाट्यम की एक प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं।

कौन हैं मानसा की आदर्श ?

मानसा के जीवन में उनकी माता, नानी और छोटी बहन उनके दिल के सबसे करीब हैं। इतना ही नहीं इन तीनों का वह एक आदर्श के रूप में देखती हैं। हालांकि मशहूर बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को वह अपना आदर्श मानती हैं।

सादगी की मिसाल हैं मानसा :

मानसा भले ही मिस इंडिया बन चुकी हैं, लेकिन उनकी सादगी उनके चेहरे और उनकी तस्वीरों से साफ झलकती है। मानसा को सामान्य जीवन जीना पसंद है। इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरें करती हैं। यही कारण है कि पारंपरिक परिधान उन्हें खूब भाते हैं।

ये बनीं रनर अप :

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले को बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। फेमिना मिस इंडिया 2020 के इस मुकाबले में मान्या सिंह और मनिका शोकंद रनरअप बनीं। वहीं नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेजेन्ट रहीं। इनके अलावा वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, और पुलकित सम्राट जैसे तमाम सितारे इस इवेंट में शरीक हुए। कोरोना महामारी की वजह से इस बार प्रतियोगिता को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *