Aaj ka Rashifal 22 March 2021: आज कोई दोस्त या रिश्तेदार आपके घर ठहरने के लिए आ सकता है

Aaj ka Rashifal 22 March 2021: आज कोई दोस्त या रिश्तेदार आपके घर ठहरने के लिए आ सकता है

Daily Horoscope 22 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि aaj ki tithi एवं राशिफल rashifal, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल अष्टमी सोमवार, ईस्वी 22 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ- आय में वृद्धि की सोच सकते हैं। कोई दोस्त या रिश्तेदार आपके घर ठहरने के लिए आ सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी के साथ मुलाकात हो सकती है।

मिथुन- परिवार का माहौल खुशनुमा बनाएंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क- धन संबंधित समस्या हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों पर नज़र रखें। रहने के लिए अच्छे घर की व्यवस्था हो जाएगी। रिश्तों में अच्छा सामांजस्य होने के चलते संबंध मजबूत होंगे।

सिंह- धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें।

कन्या- कार्यक्षेत्र पर राजनीति से दूर रहें। कहीं छुट्टियों पर जाने के आपके फैसले से परिवार के लोग सहमत होंगे। वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। अपने आप को दूसरों से कम ना सोचें।

तुला- परिवार का सहयोग ना मिलने से चिंतित होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में अतिआत्मविश्वास से बचें।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। परिवार में किसी समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

धनु- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने पक्ष में रखें। किसी महंगी चीज की खरीददारी करेंगे। किसी करीबी के साथ खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर कोई चांस ना लें।

मकर- यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी में लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ- काम करने से पहले सभी की राय लें। वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। नए परिवार के लोगों से मिलना होगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मीन- परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बीमारी में किसी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पढ़ाई में सफल होने के योग हैं। नवविवाहित जोडे मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *