Aaj ka Rashifal 19 May 2021: कन्या राशि वाले ध्यान रखें, आज किसी करीबी मित्र से विवाद न करें

Aaj ka Rashifal 19 May 2021: कन्या राशि वाले ध्यान रखें, आज किसी करीबी मित्र से विवाद न करें

Daily Horoscope 19 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल सप्तमी, ईस्वी 19 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 48 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। किसी बड़े कार्य के पूरे होने का अगर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो वह इंतजार आज खत्म हो सकता है।

वृषभ: आज साहस और पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फलदायी होगी। जीवनसाथी से किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद न रखें।

मिथुन: मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग है। आप कोई बड़ा निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय ले ही लेंगे। रोग से पीडित हैं, तो उसे लेकर लापरवाही न बरतें।

कर्क: आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव मिल सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें।

सिंह: आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

कन्या: आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। करीबी मित्र से विवाद न करें।

तुला: कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। किसी प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्य को करते वक्त विशेष सावधानी रखें।

वृश्चिक: आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज कार्य में शॉर्टकट का तरीका न अपनाएं।

धनु: आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

मकर: आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे। कोई नई शुरुआत लाभकारी साबित होगी। अपनी इमेज को लेकर लापरवाही न बरतें।

कुंभ: आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। किसी नए कार्य के लिए समय अनुकूल है। अपनी मन-बुद्धि को असंयमित न होने दें।

मीन: आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *