Vijay Hazare Trophy 2021: मुंबई ने यूपी को हरा चौथी बार ट्रॉफी पर किया कब्जा, पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास

Vijay Hazare Trophy 2021: मुंबई ने यूपी को हरा चौथी बार ट्रॉफी पर किया कब्जा, पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी Vijay Hazare Trophy 2021 का फाइनल मैच खेल खेला गया। ये मैच मुंबई और यूपी के बीच हुआ। जिसमें मुंबई ने ​यूपी UP को 6 विकेट से मात देते हुए इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि मुंबई Mumbai ने इस ट्रॉफी पर चौथी बार कब्जा किया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 312 रन बनाए। जिसमें ओपनर माधव कौशिक ने 158 रनों की जोरदार पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई ने लक्ष्य को महज 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में मुंबई की ओर से आदित्य तरे ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 118 रन बनाए। वहीं कप्तान पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों की मदद से ताबड़तोड़ 73 रन बना ड़ाले। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले।

पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास

हैरानी की बात है कि इस ट्रॉफी में मुंबई की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा। सभी 8 मैचों में जीत हासिल की। वहीं टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने इस ट्रॉफी में इतिहास रच ​दिया। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 8 मैचों में 827 रन बना ड़ाले। जो कि अब तक सर्वश्रेष्ठ हैं। इसी के साथ 800 रनों का आंकड़ा पार करने वाले देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान शॉ की रन रेट का औसत 165 से अधिक का रहा है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *