छठी बार मेस्सी बने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, इनको छोड़ा पीछे

छठी बार मेस्सी बने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, इनको छोड़ा पीछे

पेरिस में आयोजित हुए समारोह में बार्सिलोना क्लब के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब हासिल हुआ है। उन्होंने छठवीं बार ‘बेलोन डीओर’ अवार्ड जीता हैं। जबकि महिलाओ में यह सम्मान अमेरिका की मेगन रेपिनो को मिला। उन्हें यह अवार्ड दूसरी बार मिला है।

मेस्सी ने अपना पहला अवार्ड 22वर्ष की आयु में 10 साल पहले जीता था। वो 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह अवार्ड हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 5 अवार्ड के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने क्लब बार्सिलोना की तरफ से 700वां मैच खेलते हुए 34वें क्लब के खिलाफ गोल कर रिकॉर्ड बनाया था।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *