देखिए बॉलीवुड की देसी गर्ल को यूनिसेफ ने क्यों किया समान्नित

देखिए बॉलीवुड की देसी गर्ल को यूनिसेफ ने क्यों किया समान्नित

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ के नाम से मसहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह ‘यूनिसेफ स्नो फ्लैक बॉल’ से समान्नित किया है। प्रियंका को ‘डैनी काय ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ दिया गया है। इस अवार्ड के लिए उन्हें यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड द्वारा बच्चों के हित मे कार्य करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ-साथ यूनिसेफ की गुडविल अम्बेसडर भी हैं। वह 2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई सारे मुद्दे जैसे वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के हित में कार्य किये हैं। साथ ही उन्होंने जेंडर इक्वलिटी को लेकर भी अपने विचार हमेशा खुलकर रखे हैं। इस के साथ वो पहली ऐसी साउथ एशियाई बन गई हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

क्या है ‘यूनिसेफ स्नो फ्लैक बॉल’

यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोह है और इसका आयोजन प्रतिवर्ष यूनिसेफ द्वारा किया जाता है। इसमें मानवहित के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इसका यह 15वां साल है। प्रियंका के अलावा यूनिसेफ ने सपोर्टर्स मरज़ोलने और इवाउट स्टीन बर्जेन को ‘स्पिरिट ऑफ कम्पैशन’ के अवार्ड से समान्नित किया गया।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *