BCCI ने जारी की महिला क्रिकेटरों से सालाना अनुबंध की लिस्ट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI ने जारी की महिला क्रिकेटरों से सालाना अनुबंध की लिस्ट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने बुधवार को महिला क्रिकेटरों के साथ हुए सालाना अनुबंध BCCI Contracts List की लिस्ट जारी कर दी है। ​लिस्ट के अनुसार खिलाड़ियों को 3 ग्रेड में बांटा गया है। इस लिस्ट में केवल 19 महिला खिलाड़ियों को ही जगह मिल पाई है। गौर करने वाली बात ये है कि इन अनुबंधित महिला क्रिकेटरों को बीसीसीआई जितनी राशि देगी, उतनी रकम तो अकेले एक पुरुष क्रिकेटर को मिल जाती है।

इनके साथ 50-50 लाख का कॉन्ट्रैक्ट

अनुबंध के तहत ग्रेड A में 3 खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। जिनमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 50 लाख रुपए देगा। वहीं ग्रेड B के लिए 30 लाख और ग्रेड C के लिए 10 लाख रुपए सालाना का करार हुआ है। बता दें कि ग्रेड B में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्ज को शामिल किया गया है। वहीं ग्रेड C में मानसी जोशी, अरुंधती रेड्‌डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और रिचा घोष जगह बनाने में सफल रहीं हैं।

पुरुष क्रिकेटरों को 7 करोड़ तक फीस

पुरुष क्रिकेटरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में जगह मिली है। इन तीनों का सालाना करार 7-7 करोड़ रुपए का है। वहीं ग्रेड A के क्रिकेटरों की बात करें तो इनके साथ बोर्ड का करार 5-5 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा ग्रेड B के क्रिकेटरों को 3-3 करोड़ और ग्रेड C के क्रिकेटरों को 1-1 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस प्रकार ग्रेड ए में 10 खिलाड़ी, ग्रेड बी में 5 और ग्रेड सी में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया ​है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *