IPL 2021 Auction: इन 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़, नीलामी में उतरेंगे कुल 292 खिलाड़ी

IPL 2021 Auction: इन 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़, नीलामी में उतरेंगे कुल 292 खिलाड़ी

आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारी जोरोंशोरों से चल रही है। इसके लिए चेन्नई में 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया होनी हैं। इस नीलामी में कुल 292 खिलाड़ी उतरने वाले हैं। बता दें कि इसके लिए कुल 1,114 क्रिकेटरों ने अपना नाम रजिस्टर किया था। जिनमें से 8 फ्रेंचाइजियों ने जिन खिलाड़ियों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया, उसमें 292 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। नीलामी में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और 03 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर 292 खिलाड़ी होंगे।

IPL 2021 Auction Player List :

1— दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस में — 10
(इनमें दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव और आठ विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जैसन रॉय और मार्क वुड शामिल हैं)
2— डेढ़ करोड़ रुपए की बेस प्राइस में — 12 खिलाड़ी
3— एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खिलाड़ियों की संख्या — 11
(इनमें दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं)
4— 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खिलाड़ियों की संख्या — 15
(इसमें सभी विदेशी होंगे।)
5— 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी — 65
(इनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।)

अब टीमों के पास बचे हुए खिलाड़ी और पर्स की स्थिति :

चेन्नई सुपरकिंग्स —

पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 7 (इनमें 6 भारतीय और 1 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स —

पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 6 (इनमें 4 भारतीय और 2 विदेशी)

कोलकाता नाईट राइडर्स —

पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (इनमें 6 भारतीय और 2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु —

पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
बजी जगह: 13 (इनमें 9 भारतीय और 4 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स —

पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (इनमें 5 भारतीय और 3 विदेशी)

मुंबई इंडियंस —

पर्स: 15.35 करोड़
बची जगह: 7 (इनमें 3 भारतीय और 4 विदेशी)

किंग्स इलेवन पंजाब —

पर्स: 53.20 करोड़
बची जगह: 9 (इनमें 4 भारतीय और 5 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद —

पर्स:10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 3 (इनमें 2 भारतीय और 1 विदेशी)

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *