देश के छह राज्यों में जारी किया अलर्ट, एम्फन के चलते लिया गया फैसला

देश के छह राज्यों में जारी किया अलर्ट, एम्फन के चलते लिया गया फैसला

– आखिर क्या है एम्फन जानें इसके खतरे को..

एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है दूजी तरफ प्रकृति अपना प्रकोप बरपाने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है। जी हां, मौसम विभाग की मानें तो कल शाम के बाद आने वाले 48 घंटे देश के कुछ राज्यों के लिए सही नहीं रहने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो कल यानि 16 मई को बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफानी चक्रवात एम्फन Amphan cyclone देश में मुश्किल पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि इसका प्रभाव करीब 6 राज्यों पर अधिक पड़ने वाला है।

इन राज्यों में किया अलर्ट :

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तटों पर तमिलनाडु और पांडिचेरी से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा, पं. बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों को सचेत कर दिया गया है। इसका प्रभाव उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश का कुछ भाग, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भी देखने को मिल सकता है। यहां मौसम के बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी भी जारी की जा रही है।

क्या है एम्फन :

यह बंगाल की खाड़ी से उठने वाला एक भीषण चक्रवात है। जिसको एम्फन Amphan नाम दिया गया है। इसके 16 मई तक पहुंचने के आसार हैं। यानि कल शाम को यह बवंडर शुरू हो सकता है। जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं।

इन्हें रहना होगा सतर्क :

मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को साफ तौर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह आने वाले 3 से 4 दिन के लिए समुद्र में न जाएं। इसके अलावा यह समुद्री तटों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *