प्रियंका ने योगी सरकार को लिखा पत्र, शाम 5 बजे तक पहुंच जाएंगी 1000 बसें

प्रियंका ने योगी सरकार को लिखा पत्र, शाम 5 बजे तक पहुंच जाएंगी 1000 बसें

– योगी सरकार ने मांगी थी बसों की डिटेल..

प्रवासी मजदूरों को लेकर चल रहा घमासान अब और तेज हो चुका है। श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आमने सामने हो गए हैं। पिछले कई दिन से चल रही मौखिक बयानबाजी अब लिखित पत्रों तक जा पहुंची है। प्रियंका गांधी की ओर से आज सीएम योगी सरकार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उनकी ओर से भेजी जाने वाली बसें शाम 5 बजे यूपी बॉर्डर पर पहुंचा दी जाएंगी। सरकार मजदूरों के लिए आगे की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

पत्र में लिखा है :

प्रियंका के सचिव संदीप सिंह ने पत्र में लिखा है कि यूपी सरकार का पत्र उन्हें आज मंगलवार को ही प्राप्त हुआ है। अत: बसों की संख्या अधिक होने की वजह से उनके प​रमिट दिलवाने में समय लग रहा है। लेकिन फिर भी शाम 5 बजे तक यूपी बॉर्डर पर बसें पहुंचा दी जाएंगी। सरकार यात्रियों की लिस्ट और उनका रूट मैप तैयार रखे।

ये था मामला :

लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार से 1000 हजार बसें भेजने की अनुमति मांगी थी। जिसके लिए योगी सरकार ने इसकी परमिशन नहीं दी थी। जबकि योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस से बसों की डिटेल मांगी थी, जिसमें उन्होंने ऑटो और कार के नंबर दिए थे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *