कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में ये बोलीं ‘प्रियंका गांधी’

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में ये बोलीं ‘प्रियंका गांधी’

‘आवाज़ उठाकर कदम बढ़ाओ, इन तानाशाहों से देश बचाओ।
देश हमारी जान है और तिरंगा आन है, संघर्ष में पीछे छूटो ना, शक्ति ही पहचान है।’ इसी तरह के नारे आज रामलीला मैदान में छाए रहे। मौका था शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘भारत बचाओ’ रैली का। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित राज्यों के सभी बड़े नेता एवं पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है और अब यहां समानता नाम का कोई अधिकार नहीं बचा। प्रियंका इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि जीडीपी पाताल में आ चुकी है, संविधान खतरे में आ चुका है। मेरे पिता का खून इस मिट्टी में मिला है। अब इनकी विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस की ओर से आर्थिक मंदी, महिला हिंसा, किसान विरोधी नीतियों एवं बेरोजगारी के साथ ही संविधान पर हमले के मुद्दे अहम रहे जिन पर भाजपा सरकार को सभी ने जमकर कोसा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *