National Science Day 2021: इसलिए मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इस बार क्या है खास?

National Science Day 2021: इसलिए मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इस बार क्या है खास?

आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day है। बता दें कि आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन CV Raman ने ‘रमन इफेक्ट’ का ऐलान किया था। आज इस रमन इफेक्ट का फायदा पूरी दुनिया उ​ठा रही है। इसकी खोज के लिए सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके 36 साल बाद 1986 से हर साल 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उद्देश्य और थीम :

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना है। इसके लिए देशभर के सभी विज्ञान संस्थान एवं इससे जुड़े मंत्रालय कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। आज ही के दिन विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले वैज्ञानिकों को सरकार सम्मानित भी करती है। साथ ही तमाम तरह की नई घोषणाओं का भी ऐलान किया जाता है। इस साल राष्ट्र्रीय विज्ञान दिवस की थीम- ‘एसटीआई का भविष्य: शिक्षा, स्किल और काम पर प्रभाव’ रखी गई है।

क्या है रमन इफेक्ट?

साल 1907 में चंद्रशेखर वेंकटरमन ने कोलकाता स्थित इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में काम शुरू किया। यहां उन्होंने लगातार 26 साल तक फिजिक्स से जुड़े कई विषयों पर गहनता से काम किया। इन्हीं में से उनकी एक खोज पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में होने वाला बदलाव थी, जिसे रमन प्रभाव यानी रमन इफेक्ट के नाम से जाना गया।

ये सम्मान मिले?

भारत रत्न
फिजिक्स में नोबेल
लेनिन शांति पुरस्कार
Hughes Medal लंदन
Franklin Medal अमेरिकन
Matteucci Medal इटालियन

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *