इं​डोनेशिया में ताबूत बनाने वाला शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया, वो भी बिना किसी लॉटरी के..

इं​डोनेशिया में ताबूत बनाने वाला शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया, वो भी बिना किसी लॉटरी के..

एक कहावत है कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर भाड़ के देता है। बीते दिनों 33 साल के जोशुआ हुतागलुंग Joshua Hutagalung के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां, जोशुआ ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि अचानक उनकी किस्मत इस कदर से बदल जाएगी। इंडोनेशिया Indonesia के जोशुआ ताबूत बनाने का काम करते हैं। मगर 2 किलो का एक पत्थर उन्हें रातोंरात करोड़पति millionaire बना देगा। ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा।

जब छत में हुआ छेद :

आम दिन की तरह जोशुआ आज भी अपने काम में लगे हुए थे और वह घर के बगल में ही थे कि उन्हें एक जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि घर के कई हिस्से तक हिल गए। ये आवाज थी आसमान से गिरे एक उल्कापिंड के टुकड़े की। इस उल्कापिंड Meteorite के टुकड़े की गति इतनी तेज थी कि जोशुआ के घर की छत में एक बड़ा छेद हो गया। यहां तक की अचानक हुई आवाज को लेकर आसपास के लोग भी एक पल के लिए सहम से गए।

ausamachar.com

2 किलो के पत्थर की ​कीमत?

जब इस उल्कापिंड के बारे में जांच की गई तो 2 किलोग्राम का ये उल्कापिंड करीब साढ़े चार अरब साल पुराना निकला। इसके बदले जोशुआ को 14 लाख पाउंड यानी 10 करोड़ रुपए की राशि दी गई। जोशुआ अभी 30 साल और नौकरी करते तब जाके उतनी रकम हासिल कर पाते मगर उन्हें इस दुर्लभ पत्थर के टुकड़े ने ये राशि एक ही झटके में दिलवा दी। जोशुआ का क​हना है कि इस राशि से वह एक चर्च का निर्माण करवाएंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *