Indonesia: 62 यात्रियों के साथ 4 मिनट में लापता हुआ विमान, अब ये मिल रहे हैं संकेत

Indonesia: 62 यात्रियों के साथ 4 मिनट में लापता हुआ विमान, अब ये मिल रहे हैं संकेत

Jakarta. इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता से श्रीविजया एयरलाइंस के ​एक विमान ने उड़ान भरी, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही ये विमान लापता हो गया। Sriwijaya Air plane के इस विमान में करीब 62 मौजूद थे। फिलहाल बचाव अभियान दल विमान की खोज में लगा हुआ है, लेकिन इसके बीच एक खबर मिली है जिसमें लापता विमान से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं।

उड़ान भरते ही टूटा संपर्क :

इस मामले को लेकर इंडोनेशिया के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी, उसके कुछ ही मिनट के भीतर एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से विमान का संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि ये विमान इंडोनेशिया के प्रोविंस पश्चिमी कालिमंतान ‘पोंतियानक’ के लिए रवाना हुआ था। कालिमंतान वो जगह ​है जहां बाॅक्साइट का बड़े पैमाने पर खनन होता है।

sriwijaya air plane route (akhiriummeed.com)

बता दें कि अब समुद्र में एक विमान का संदिग्ध मलबा मिला है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उसी लापता विमान का हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि एयरलाइंस की ओर से नहीं मिली है।

27 साल पुराना था विमान :

फ्लाइट राडार 24 ने ट्वीट कर कहा है कि विमान करीब 10 हजार फीट एल्टीट्यूड पर उड़ान भर रहा था। हवाई जहाज उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही लापता हो गया। यह विमान Boeing 737-500 करीब 27 साल पुराना है।

ये रही विमान की डिटेल :

Sriwijaya Air flight #SJ182 based on ADS-B data
Route — Jakarta to Pontianak पोंतियानक
Callsign — SJY182
Aircraft — Boeing 737-500, PK-CLC
Take off — 07:36 UTC
Highest altitude — 10,900 feet
Last altitude — 250 feet
Signal lost — 07:40 UTC

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *