ये हैं राजस्थान के विंग कमांडर अभिषेक, जो फ्रांस से Rafale उड़ाकर लाए

ये हैं राजस्थान के विंग कमांडर अभिषेक, जो फ्रांस से Rafale उड़ाकर लाए

आज फ्रांस से भारत को 5 राफेल विमान Rafale Fighter Jets मिले हैं। जिनकी सफल लैंडिंग आज अंबाला एयरबेस पर हुई। इन्हें दो सुखोई विमानों से एस्कॉर्ट किया गया। आसमान में विक्टरी साइन बनाते हुए इन विमानों ने अंबाला एयरबेस पर सकुशल लैंड किया। उसके बाद वाटर कैनन के द्वारा इनका स्वागत किया गया। फाइटर प्लेन्स को फ्रांस से भारत लेकर आए पायलेट्स में राजस्थान के अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे। बता दें कि विंग कमांडर अभिषेक राजस्थान के जालोर शहर के रहने वाले हैं।

विंग कमांडर अभिषेक को मिले इस ऐतिहासिक मौके से उनके परिवार के साथ ही शहरवासी भी बेहद खुश दिखे। सभी ने इस पल को सोशल मीडिया के माध्यम से यादगार बनाया। अभिषेक का जन्म 9 जनवरी 1984 को जालोर शहर में हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद अभिषेक ​आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। उसके बाद जेएनयू यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और यहीं से उन्होंने अपनी एमएससी की पढ़ाई कंप्लीट की।

बता दें कि इससे पहले अभिषेक कुश्ती के दांव पेच भी सीख चुके हैं। जमीन पर दुश्मन के दांत खट्टे करने के बाद अब अभिषेक आसमान में भी दुश्मनों को धूल चटाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले 4.5 जनरेशन के दुनिया के सबसे ताकतबर लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने का मौका मिला है। ​अभिषेक 7000 किमी. लंबी उड़ान के बाद बुधवार को राफेल के साथ अंबाला एयरबेस Ambala Airbase पर पहुंचे। इस दौरान पूरे जालोर में एक खुशी का माहौल देखने को मिला।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *