Fact Check: वॉशिंग मशीन में छिपकर बैठी थी बिल्ली, मालकिन ने कपड़े धोने के लिए चला दी मशीन

Fact Check: वॉशिंग मशीन में छिपकर बैठी थी बिल्ली, मालकिन ने कपड़े धोने के लिए चला दी मशीन
  • आधे घंटे तक वॉशिंग मशीन में गोल-गोल घूमती रही बिल्ली और फिर…

America. अमेरिका के मिनेसोटा शहर में पालतू बिल्ली के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर लोग आज भी हैरान रह जाते हैं। दरअसल ये मामला अभी का नहीं है। ये घटना जून 2019 की है। जब फेलिक्स नाम की एक बिल्ली Cat को उसकी मालकिन की एक छोटी सी गलती ने मौत के मुंह में डाल दिया था। हुआ यूं कि फेलिक्स Felix घर में रखी वॉशिंग मशीन Washing Machine में जाकर बैठ गई। बिल्ली के कपड़ों के बीच इस कदर बैठी हुई थी कि उसके मालिक को इस बात की भनक तक नहीं लगी। फिर क्या था, मालिक ने कपड़े धोने के लिए मशीन को चला दिया और किसी दूसरे काम से घर से बाहर चली गई।

करीब 35 से 40 मिनट के बाद मालकिन वापस लौटी तो कपड़े बाहर निकालते वक्त मशीन में उसने बिल्ली को पाया। हालांकि उस समय तक बिल्ली ने अपने आप को जीवित कैसे रखा, ये तो कोई नहीं जानता मगर उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। मालकिन Stefani Carroll Kirchoff ने बिना देरी किए बिल्ली को एनिमल इमरजेंसी और रेफरल सेंटर पहुंचाया।

दुनियाभर से मिली मदद :

जब बिल्ली को अस्पताल में भर्ती ​कराया गया तो उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उस समय फेलिक्स को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा हुआ था। कपड़ों के साथ रगड़ और पाउडर से उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी थी। साथ ही लंबे समय तक पानी में रहने से उसके फेफड़ों में भी पानी भर गया था। इस बिल्ली के इलाज का खर्च जब मालिक पर भारी पड़ने लगा तो उसने सोशल मीडिया पर लोगों से फंडिंग की अपील की। इसके लिए उन्हें करीब 7 हजार डॉलर की मदद चाहिए थी, इस पर दुनियाभर के लोगों ने दिल खोलकर मदद की। फिलहाल वह घर आ चुकी है और एकदम ठीक है।

अब क्यों उठा मामला :

कुछेक हिंदी वेबसाइट ने इसके पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा और उसी को लेकर एक खबर बना डाली। हैरानी की बात तो ये है कि इसमें बिल्ली को अभी भी अस्पताल में भर्ती बताया गया है। जबकि ये मामला जून 2019 यानी कोरोना काल से पहले का है। ​जब आखिरी उम्मीद ने इस बात की पड़ताल की तो पता चला कि वाकई मामला साल 2019 का है और फेलिक्स इलाज के कुछ समय बाद ही अपने मालिक के पास आ चुकी थी। अभी वह बिल्कुल ठीक है। कई अंग्रेसी साइट्स इस बात की पुष्टि की हुई है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *