इंडिया अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 1,200 के पार, एक ही दिन में आए 124 नए केस

इंडिया अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 1,200 के पार, एक ही दिन में आए 124 नए केस

देश में लॉकडाउन की बात करें तो इसका असर कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या पर साफ देखा जा सकता है, लेकिन जहां गंभीरता नहीं बरती जा रही वहां के हालात इन आंकड़ों की संख्या को झुठला सकते हैं। सोमवार को देश में 124 पॉजिटिव केस आए। जिसके साथ ही यह संख्या 1,269 पर पहुंच गई। वहीं कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या भी 104 हो गई है। कोरोना से अब तक देश में कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि देश में पहले 50 केस 1 महीने और 9 दिन में आए थे। उसके बाद इन्हें दोगुना होने में मात्र 4 दिन का ही समय लगा था।

सोमवार को कोरोना संक्रमितों के सबसे ज्यादा 33 मामले केरल राज्य से आए। यहां कुल रोगियों की संख्या 234 हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है जहां आज पॉजिटिव मिले 13 मरीजों के साथ संख्या 216 पर जा पहुंची। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 1,071 है। इनमें से 99 मरीज ठीक हो गए हैं।

लॉकडाउन से लेकर आज तक भारत में कोरोना की रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले काफी धीमी रही है। जो कि एक अच्छा संकेत बताया जा रहा है। मगर अभी खतरा टला नहीं है। लेकिन खुशी की बात ये है कि लॉकडाउन के चलते हम अभी दूसरी स्टेज पर ही स्थिर हैं। पिछले 8 दिन में औसतन 100 पॉजिटिव निकल कर आए हैं। हालांकि यह संख्या 22 मार्च से पहले तक 374 थी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *