राजस्थान अपडेट: कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 40, यहां मिले नए पॉजिटिव केस

राजस्थान अपडेट: कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 40, यहां मिले नए पॉजिटिव केस

राजस्थान में पिछले एक दिन में दो नए पॉजिटिव केस और आ गए हैं। बुधवार शाम तक यह संख्या 38 थी जो अब गुरुवार को बढ़कर 40 हो गई है। आज मिले इन केसों में से एक जयपुर के रामगंज इलाके का है। 45 वर्षीय यह व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटा था जो अब पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दूसरा केस झुंझुनूं जिले से आया है। यह भी विदेश यात्रा से लौटा हुआ व्यक्ति है जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। इसकी जांच भी पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जयपुर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 9 हो गई है वहीं झुंझुनूं में यह संख्या 6 पर पहुंच गई है।

वहीं राजधानी के रामगंज से पॉजिटिव मिला यह केस चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा सकता है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ी वजह बन सकता है। फिलहाल मरीज को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। और उनके आसपास टीम की ओर से जायजा लिया जा रहा है।

देश की बात करें तो कुल पॉजिटिव की संख्या 649 पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 42 मरीज ही ठीक हो सके हैं। कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े में एक और इजाफा होते हुए 12 हो गई है। वहीं पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 71 हजार 581 हो चुकी है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *