देश में आज 331 केस पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 2000 के नजदीक

देश में आज 331 केस पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 2000 के नजदीक

भारत में कोरोना वैश्विक महामारी के बुधवार को कुल 331 केस पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 1966 पर जा पहुंची है। आज देश में सर्वाधिक 110 केस तमिलनाडु राज्य से आए। वहीं आंध्र प्रदेश से 43, महाराष्ट्र से 33 और दिल्ली से 32 पॉजिटिव मामले सामने आए। देश में अब तक 58 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां चुके है। ये सभी आंकडे कोविड19इंडिया की वेबसाइट से लिए गए हैं।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक ही दिन में 28 मामले पॉजिटिव मिले। वहीं केरल में लॉकडाउन के चलते ड्रॉन के जरिए बाहर निकलने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही ​है। हालांकि ड्रॉन से बनाए गए अधिकांश विडियोज में स​ड़कें एकदम सूनी दिखाई दीं।

देश में अब सबसे ज्यादा खतरा तबलीगी जमात के उन लोगों से बताया जा रहा है जो दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज यानि इस्लामिक धार्मिक आयोजन केंद्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर देश के कई हिस्सों में वापस लौटे हैं। बता दें दिल्ली में तबलीगी जमात के करीब 253 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। ये सभी लोग दिल्ली के 3 अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाए गए हैं। वहीं करीब 1500 लोगों को मरकज में ही क्वारंटीन किया गया ​है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 1637 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं अब तक 133 मरीज ठीक हो चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *