BSF ने दिवंगतों के घर जाकर सौंपे केज्युअल्टी प्रमाण पत्र

BSF ने दिवंगतों के घर जाकर सौंपे केज्युअल्टी प्रमाण पत्र

जयपुर. सीमा सुरक्षा बल BSF की 63वीं बटालियन लबाना द्वारा भंवरी कस्वां पत्नी दिवंगत जीवन राम खासवां समादेष्टा के विद्याधर स्थित निवास स्थान पर एवं रेखा यादव पत्नी दिवंगत निरीक्षक अशोक कुमार यादव के मालवीय नगर स्थित निवास पर जाकर बल मुख्यालय सीमा सुरक्षा के आदेशानुसार बल की तरफ से आपरेशनल केज्युअल्टी प्रमाण पत्र भेंट किया।

Rekha Yadav : ausamachar

ये था मामला

बता दें कि 10 फरवरी 2012 को करीब 1 बजे 107 बटालियन सीमा सुरक्षा बल का एक सैन्य दल जिसमें कमाडेंट जीवन राम खासवां, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश शरण, निरीक्षक (सामान्य) अशोक कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक (रेडियो मैकेनिक) जितेंद्र कुमार और आरक्षक विष्णु पानी सीओबी चित्राकोंडा से सामरिक मुख्यालय बालीमेला एक सरकारी कार्य के लिए सीमा सुरक्षा बल की बोलेरो से जा रहे थे। सीओबी चित्राकोंडा-बालीमेला रोड जो 107 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सीओबी कैंप से करीब साढ़े 4 किलीमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने सीमा सुरक्षा बल के वाहन पर अंबुश लगा रखा था। जहां नक्सलियों ने एक शक्तिशाली आईईडी IED ब्लास्ट कर भारी गोलाबारी कर दी। इस घटना में सैन्य दल वीरगति को प्राप्त हो गया था।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *