पति-पत्नी और वो का खौफनाक अंत, शांत हुई बदलापुर की आग!

पति-पत्नी और वो का खौफनाक अंत, शांत हुई बदलापुर की आग!

भरतपुर में हुए डबल मर्डर की पूरी कहानी…

Bhartpur. राजस्थान के भरतपुर में आज गलबलिया ट्रेडर्स के समीप हुंडई क्रेटा कार में सवार श्री राम हॉस्पिटल के डॉक्टर दम्पति को दो बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फायरिंग का ये वीडियो देशभर में आग की तरह फैल गया।

आरोपी चिन्हित, जल्द होगी गिरफ्तारी

भरतपुर आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। चिकित्सक दंपत्ति के मर्डर के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आईजी ने कहा कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। एक आरोपी मृतक लड़की दीपा गुर्जर का भाई बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरा भी धौलपुर का रहने वाला बदमाश है।

बदले की आग से जुड़े हैं मर्डर के तार

आपको याद होगा दो वर्ष पूर्व भरतपुर की पॉश कॉलोनी सूर्या सिटी में 7 नवम्बर 2019 गुरुवार की शाम महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति की प्रेमिका के घर आग लगाकर बाहर से कुंडी लगा दी थी। जिसमें 25 वर्षीय दीपा गुर्जर और उसके 6 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई थी। आग इतनी भयानक थी कि घर में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। कुछ देर बाद जब दीपा का भाई अनुज (21) वहां पहुंचा तो बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गया, लेकिन बचा नहीं सका।

महिला डॉक्टर साथ लाई थी स्प्रिट

गुरुवार शाम 4 बजे महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता, सास सुलेखा के साथ डॉक्टर पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए पहुंची। दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि अचानक उग्र हुई महिला डॉक्टर ने अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर उड़ेलकर आग लगा दी और घर के बाहर से कुंडी लगा दी थी।

सीमा के क्लीनिक पर काम करती थी दीपा

दीपा करीब 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के काली की बगीची स्थित श्रीराम अस्पताल में ही स्वागत कक्ष पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान डॉ. सुदीप से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। जब इस प्रेम-प्रसंग का पता डॉक्टर सीमा को चला तो उन्होंने दीपा को नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन डॉक्टर सुदीप और दीपा का मेल-मिलाप जारी रहा।

डॉक्टर ने ही दे रखा था रहने के लिए मकान

डॉ. सुदीप और दीपा के रिश्ते से डॉ. सीमा नाराज थीं। इसके बावजूद डॉ. सुदीप ने 4 साल पहले भरतपुर की एक पॉश कॉलोनी में खरीदा हुआ मकान दीपा को दे रखा था। सूर्या सिटी कॉलोनी में स्थित यह मकान डॉ. सुदीप की पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के नाम पर है। सुदीप ने दीपा गुर्जर को इसी मकान में अवैध रूप से रखा हुआ था।

हत्या से 6 दिन पहले ही खोला था स्पा सेंटर

दीपा ने हत्या से छह दिन पहले यानी 1 नवंबर 2019 को ही इस मकान में स्पा सेंटर खोला था, ताकि सुदीप यहां बगैर किसी शक के आ जा सके। इसका नाम रखा गया आयशा सैलून एंड स्पा सेंटर। इसके उद्घाटन के लिए छपवाए गए निमंत्रण-पत्रों में डॉक्टर सुदीप का नाम था। जब ये बात सुदीप की पत्नी सीमा गुप्ता को पता चली तो वह आवेश में आकर अपनी सास सुलेखा को लेकर दीपा गुर्जर से लड़ने के लिए उसके निवास पर पहुंच गई थी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *