टी टाइम स्नैक्स चाहिए तो कोकोनट मकरून है न..

टी टाइम स्नैक्स चाहिए तो कोकोनट मकरून है न..

शाम की चाय का समय है और अगर आप कुछ टी टाइम स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो हम आज आपके लिए टेस्टी कोकोनट मकरून की ये शानदार डिश लेकर आए हैं। यह आपके लिए शाम की चाय के साथ हल्का-फुल्का और बनाने के हिसाब से बहुत ही ईजी स्नैक्स भी होगा। इसके अलावा हेल्थ का ख्याल रखने वालों के लिए भी यह स्नैक्स काफी अच्छा विकल्प है। चाय हो या​ कॉफी ये दोनों के ही साथ आपको काफी पसंद आएगा। आइए जानते हैं कोकोनट मकरून बनाने की विधि। इसमें केवल चुनिंदा चीजों को ही शामिल करना पड़ता और बनाने में भी समय कम लगता है।

ये चाहिए सामग्री :
— शुगर
— एग व्हाइट
— मक्खन
— नारियल

अब ऐसे बनाएं :

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें एड व्हाइट लें फिर स्वादानुसार शुगर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें ग्राइंड किया हुआ नारियल मिलाएं। जब तीनों चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें बटर डालें। अब आपका मिश्रण तैयार है। इसके बाद इसे पाइपिंग बैग में डालकर एक ट्रे में छोटे-छोटे आकार में कोकोनट मकरून बनाएं। इसे प्री हीट करने के बाद 200 डिग्री पर 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें। अब आपके कोकोनट मकरून तैयार हैं। जिसे आप जैम के साथ गार्निश कर सर्व कर सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *