राजस्थान पंचायत चुनाव: देश का सबसे छोटा वार्ड, 5 मतदाताओं के बीच 2 प्रत्याशी मैदान में

राजस्थान पंचायत चुनाव: देश का सबसे छोटा वार्ड, 5 मतदाताओं के बीच 2 प्रत्याशी मैदान में

राजस्थान में इन दिनों पंचायत चुनाव Panchayat election की तैयारी जोरों शोरों पर है। ऐसे में इन चुनावों से लेकर एक ऐसी दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे। मामला झुंझुनूं Jhunjhunu के गोठड़ा ग्राम पंचायत का है। इस पंचायत में एक वार्ड ऐसा है, जिसमें केवल 5 ही मतदाता आते हैं। इसे देश का सबसे छोटा वार्ड माना जा रहा है। बता दें कि इस वार्ड में पंच/मेंबर पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं और दोनों ही महिला हैं। मजे की बात ये है कि दोनों ही महिला इस वार्ड की नहीं हैं। जीत के लिए केवल 3 ही वोट चाहिए।

आखिर 5 वोटर ही क्यों?

जब इस संबंध में यहां के एसडीएम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यह वार्ड खेतड़ी में कॉपर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इन आवासीय क्षेत्रों में ज्यादातर वही लोग रहते हैं जो यहां कॉपर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। मगर उनके रिटायरमेंट के बाद यह आवासीय क्षेत्र खाली होते जा रहे हैं। वर्तमान समय की बात करें तो फिलहाल यहां 5 वोटर ही शेष बचे हैं।

अब क्यों बनी हॉटशीट?

गोठड़ा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 41 की ये सीट पूरे खेतड़ी पंचायत समिति में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उसका पहला सबसे बड़ा कारण है कि यहां केवल 5 ही मतदाता हैं जो अपना वार्ड पंच चुनेंगे। दूसरी बड़ी बात इस सीट पर दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और दोनों ​ही वार्ड 51 की रहने वाली हैं। वहीं दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दोनों ने एम.ए. किया हुआ है। हालांकि दोनों कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रही हैं। मगर राजनीति में आकर सेवा और विकास करना चाहती हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *